फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नियमित मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट और पशुमित्रों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ ने नियमित मानदेय की मांग को लेकर फिर मोर्चा खोल दिया है। संघ की ओर से प्रमुख सचिव पशुधन को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वह 17 नवंबर से राजधानी लखनऊ में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष फिरोज नवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। पूर्व में 14 जुलाई 2025 को विभागीय मंत्री ने मानदेय का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत 13 जनवरी को पशुपालन निदेशक (प्रशासन एवं विकास) ने प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। बताया कि वह 5 अगस्त को भी भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसे एक माह के भीतर मानदेय स्वीकृत करने के आश्वासन पर स्थगित किया गया था। इसके बाद 7-8 सितंबर और 13-14 अक्तूबर को भी धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। बताया कि बहजोई में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 12 नवंबर तक शासन स्तर से नियमित मानदेय पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता, तो प्रदेश भर के पैरावेट और पशुमित्र 17 नवंबर से पशुपालन निदेशालय से जीपीओ पार्क (लखनऊ) तक पदयात्रा निकालेंगे और वहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मांग पूरी होने तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें