फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आमजन तक कराएं प्रचार-प्रसार : गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री गुलाब देवी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की समीक्षा बैठक गई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। वहीं राज्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर हुई बैठक में प्रोवेशन विभाग (महिला कल्याण) की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जिला-एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, छात्रवृत्ति व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा हुई।
वहीं, वृद्धावस्था पेंशन व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा के दौरान संभल विधायक इकबाल महमूद ने पारिवारिक लाभ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा पात्र लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों की दूरी कम रखने का सुझाव दिया, जिससे छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा रहे।
विज्ञापन

साथ ही, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना समेत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, मातृभूमि, मिलेट्स व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, कृषि विभाग की दलहन मिनी बीज किट योजना समेत त्वरित मक्का कार्यक्रम व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण तथा लघु सिंचाई विभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा भी की गई। वहीं, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा हुई।
वहीं, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने गुन्नौर क्षेत्र में हेपेटाइटिस बी व सी की दवाइयां उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस पर सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि हेपेटाइटिस की दवाइयों की उपलब्धता अब गुन्नौर व जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी है।
वहीं, राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर राज्यमंत्री ने विवाह कार्यक्रमों की तिथियां पहले से ही घोषित किए जाने पर जोर दिया। वहीं, निर्धारित मानकों को पूरा करने तथा अधिकारियों के आसानी से पहुंचने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, असमोली विधायक के प्रतिनिधि गुल्लू यादव, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू तथा अधिकारियों में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, पीडी अखिलेश कुमार चौबे, डीएसटीओ अनार सिंह, डीएसओ शिवि गर्ग व बीएसए अलका शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें