फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला पेपर मिल कर्मी का शव

Tue, 02 Jun 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला कोरियान में प्रजापति धर्मशाला के निकट सोमवार दोपहर बाद पेपर मिल कर्मी अजय कुमार शर्मा (58) का शव छत के कुंडे में फंदे पर लटका मिला। पेपर मिल कर्मी के परिजनों ने एक युवक पर सड़क दुर्घटना के मामले में पेपर मिल कर्मी को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के जमुना खास गांव के मूल निवासी अजय कुमार शर्मा बीते लगभग तीस वर्ष से बिलारी में अपनी पत्नी दीपा शर्मा के साथ किराए के मकान में रहते थे। कई वर्ष से वह देवरी गांव स्थित भोलाराम पेपर मिल में नौकरी कर रहे थे तथा मोहल्ला कोरियान में चौधरी गिरवर सिंह के किराए के मकान में रह रहे थे।
सोमवार दोपहर बाद लगभग चार बजे घर में अजय शर्मा की पत्नी समेत अन्य महिलाएं सोमवार होने की वजह से भजन कीर्तन कर रही थीं। इस दौरान अजय शर्मा मकान के ऊपर बने पहली मंजिल वाले कमरे से काफी देर तक नीचे उतरकर नहीं आए तब पत्नी ने ऊपर जाकर उन्हें आवाज दी। अंदर से कोई आवाज न आने पर अनहोनी की आशंका के चलते दीपा शर्मा ने पड़ोसियों को बुलाया।पता चला है कि युवक दुष्यंत शर्मा और अन्य मोहल्ले वाले जब ऊपर की मंजिल पर पहुंचे तब अजय शर्मा के कमरे वाला दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने धक्का देकर जब दरवाजा खोला तब पेपर मिल कर्मी अजय शर्मा छत के कुंडे में फंदे पर लटके हुए थे। दुपट्टे का
विज्ञापन

फंदा उनके गले में और दुपटटे का दूसरा हिस्सा छत के कुंडे में बंधा हुआ था। परिजन आनन फानन में अजय शर्मा को नीचे उतारकर तत्काल उपचार के लिए बिलारी में ही एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद अजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। अजय शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक गोद ली हुई 18 साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें