बिलारी। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय सभागार में शुक्रवार सुबह आयोजित कार्यशाला में पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का प्रशिक्षण दिया गया।
सीडीओ की ओर से जारी निर्देशों के पालन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बताया गया कि प्रत्येक गांव में स्वच्छता की स्थिति क्या है इसकी प्रतिक्रिया आम ग्रामीण से भी ली जाएगी। प्रशिक्षकों ने कहा कि सर्वे करने वाले अपने मोबाइल फोन में सिटीजन फीडबैक एप डाउनलोड करेंगे ताकि वह सर्वे की पूरी रिपोर्ट की सही से फीडिंग कर सकें। इस दौरान मोबाइल एप्लीकेशन का लिंक भी बताया गया। नागरिक फीडबैक लेने के लिए अलग अलग विभागों को और ब्लॉक मुख्यालयों को लक्ष्य भी दिया गया। बिलारी ब्लॉक को 29 हजार 400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण में बीडीओ नरेशपाल सिंह, एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह, एडीओ सहकारिता सुनील कुमार, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह आदि ने भी विचार रखे।