फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ ने करीब 1.82 लाख डुप्लीकेट सूची में आए मतदाताओं का सत्यापन कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एडीएम प्रशासन ने बीडीओ मुरादाबाद से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ घर घर जाकर डुप्लीकेट मतदाता सूची में आए नामों के मामले में आईडी मांग रहे हैं। आधार कार्ड से सत्यापन करने के बाद उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने 4.65 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। इसमें 1.82 लाख मतदाताओं का बीएलओ सत्यापन कर चुके हैं। कई लोगों के नाम दो स्थानों पर मिल रहे हैं। उप जिला निर्वाचन एवं एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि समीक्षा के दौरान बीडीओ मुरादाबाद की लापरवाही प्रकाश में आई है। बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में तेजी लाने के लिए बीएलओ को हिदायत दी गई है। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके पहले भी आयोग ने 2.35 लाख मतदाताओं की सूची भेजी थी। जांच के बाद पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटाए गए थे। 2021 की मतदाता सूची की तुलना में 2026 में लगभग 18 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। आरोप है कि कुछ शादीशुदा महिलाओं के नाम कट गए हैं। कुछ लोगों ने आधार कार्ड का नंबर पूरा नहीं दिए थे। 16 मार्च तक सूची का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें