नियम तोड़ने वालों पर पंचायत लगा सकती है जुर्माना, अहमद नगर जैतबाड़ा में पंचायत ने लिया अहम निर्णय
कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जैतवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद बैठी पंचायत ने इंतकाल बाद खाने की दावत देने की प्रथा पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्णय लिया है।
पंचायत ने कहा कि दफन से लेकर चालीसवें के बाद कोई भी दावत नहीं करेगा। दफन और तीजे के बाद केवल गमजदा परिवार और मेहमान ही खाना खा सकेगें। इनके अलावा किसी गांव वाले की दावत नहीं होगी। इस फैसले का जो भी उल्लंघन करेगा उससे पंचायत जुर्माना डाल सकती है। पंचायत में हाजी ताहिर हुसैन, प्रधान मोहम्मद उवैश, मोहम्मद जलीस, महफूज अली, बाबू चौधरी, नवाब शाह, हाजी जाहिद, हाजी मुकर्रब, रजा अली, मोहम्मद इंतेखाव, अरकान, छोटे हुसैन, इब्ले हसन, रहीस आलम, तहजीब, हाजी जरीफ सैफी, मोहम्मद आकिल आदि मौजूद रहे।