फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरु पूर्णिमा पर निकाली गई पालकी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु पूर्णिमा पर श्री शिरडी साईं करुणा संस्थान दीनदयाल नगर की ओर से बुधवार शाम को भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। फूलों से सजी पालकी में साईं बाबा की प्रतिमा विराजमान कर श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण कराया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

पालकी यात्रा शाम पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों पर नृत्य किया, जबकि मराठी ढोल-ताशा दल और बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। यात्रा में साईं बाबा के जीवन पर आधारित समाधि मंदिर, द्वारिकामाई, सबका मालिक एक और राम दरबार की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। यात्रा के दौरान गुरु डॉ. सीबी सत्पथी द्वारा रचित गुरु भागवत का सामूहिक गायन और भजन-कीर्तन होता रहा। वरिष्ठ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की गई थी।
पालकी यात्रा के समापन पर साईं मंदिर में प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सुबह शिक्षकों ने सामूहिक रूप से समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर मंदिर के ट्रस्टी मनोज आहूजा, हरिनंदन कपूर, डॉ. संजय शाह, आलोक कात्याल, जिमी भंडुला, आकाश महेंद्र, गौरव अरोड़ा, मनोज सिन्हा व वरुण भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें