फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छलका डाक्टर दंपती की पुत्रवधू का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के डाक्टर दंपती की पुत्रवधू ने अब सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उसने कहा कि वह न्याय के लिए दर दर भटक कर थक चुकी है। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आठ मार्च को आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला ने बताया कि वह बरेली जनपद के इज्जतनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी आठ मार्च 2019 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी डाक्टर दंपती के बेटे के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसे शादी के बाद पति चला कि पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। ससुराल वालों ने उसे अलग मकान दिला दिया था। आरोप है कि यहां ससुर आकर उसके साथ अभद्रता करते थे। विरोध करने पर वह धमकी देते थे कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती है। वीडियो में महिला आगे बोल रही है कि वह अपने मायके चली गई थी। इसी बीच ससुराल वालों ने मेरे कमरे से सारा सामान लिया और उसमें किरायेदार को रख दिया। महिला का कहना है कि वह हर जगह प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। अब वह थक चुकी है। महिला का दावा है कि वह आठ मार्च को अपनी शादी की सालगिरह पर आत्महत्या कर लेगी। डाक्टर का कहना है कि उत्पीड़न के आरोप झूठे हैं। कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें