फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना लदे ओवरलोड वाहन और ई-रिक्शा से लगा जाम

Mon, 17 Nov 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से कांठ में रोजाना जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होने के बाद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पहले से ही अव्यवस्थाएं हैं। साथ ही पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ना लदे ओवरलोड वाहन जाम का कारण बनते जा रहे हैं। दिन भर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर रोडवेज का अपना बस स्टैंड होने के बाद भी चालक बसों को सड़क के दोनों ओर खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं, जिससे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के दोनों ओर वाहन जाम में फंस जाते हैं।
ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन भी जाम का मुख्य कारण हैं। लोगों का कहना है कि यदि गन्ना लदे वाहनों को दिन के स्थान पर रात में निकाला जाए तो दिन भर लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है। रविवार को भी गन्ना वाहनों व अतिक्रमण के कारण कांठ नगर में पूरा दिन जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या का समाधान न होने से नगर के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें