फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिंग रोड पर अंडरपास बनाने की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 17 Nov 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। गांव लखनपुर, ठीकरी व नकटपुरी कलां के लोगों ने रविवार को रिंग रोड में लखनपुर–ठीकरी मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खपरैल की मिलक, आंवला घाट, लखनपुर, ठीकरी, सत्तूनगला, हमीरपुर, चक बेगमपुर, हटहट, गोट व ठीकरी समेत दर्जनों गांव के लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग बंद होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा कि पहले भी धरना-प्रदर्शन कर अंडरपास बनाने की मांग की थी, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने रास्ता बंद करने के उद्देश्य से मिट्टी डलवाना शुरू कर दिया है। भाकियू मजदूर के प्रदेश प्रभारी अतीक अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक रिंग रोड पर अंडरपास नहीं बन जाता है, तब तक आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने बताया मंजूरी मिलने के बाद ही अंदरपास बनेगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों पर पत्र भेजे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में शीशपाल सिंह, मोहम्मद वसीम, फुरकान अली, फिरासत हुसैन, बाबू, कलुआ व उमर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें