फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओवरहेड टैंक अधूरे, पाइपलाइन बदहाल....अब 80 अफसर जानेंगे योजना का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अधूरे ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन बिछने के साथ ही लीकेज, पाइप के नाम पर खोदाई से सड़कों व रास्तों की दुर्गति, भीषण गर्मी में साफ पानी के लिए ग्रामीणों की जद्दोजहद...यही दशा सामने आई थी अमर उजाला की टीमों के सामने। वे टीमें जिन्होंने गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन की पड़ताल की और ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट से अफसरों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन




अमर उजाला की सच बताती खबरों ने आला अधिकारियों के कान खड़े किए। अब जल जीवन मिशन के अधूरे काम प्रशासन के एजेंडे में भी आ गए हैं। डीएम अनुज सिंह ने अधीनस्थ अफसरों को दफ्तरों से निकलकर ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं को समझने और उनका हल करने के निर्देश दिए हैं।



जिला विकास अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने 80 अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह अफसर गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन की हकीकत परखेंगे। मिशन के तहत हुए कामों के अधूरेपन के कारणों को समझेंगे। हो चुके कामों का सत्यापन करेंगे, ताकि सुनिश्चित हो सके कि जो रिकॉर्ड में दर्शाया जा रहा है, वैसा मौके पर भी है या नहीं। कामों का सच जानने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के लिए कहा गया है। इसके बाद अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए जरूरी फंड और संसाधनों को जुटाकर जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल और हर घर साफ पानी के सरकार के लक्ष्य और ग्रामीणों के सपने को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें