फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओवरहेड टैंक का वॉल्व फटा, सड़कों पर भरा पानी

Tue, 07 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर की पैंठ बाजार में स्थित ओवरहेड वाटर टैंक के सप्लाई वॉल्व में अचानक खराबी आने से पानी की ऊपर से उठती तेज धारों को देखकर खलबली मच गई। कुछ ही समय हजारों की लीटर पानी बह गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम लोगों को पेजयल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी जिससे लोगों को दिक्कतें भी हुईं। काफी देर तक ओवरहेड टैंक से तेज दवाव के साथ निकलते रहे पानी से पैंठ बाजार की मुख्य सड़क के अलावा गली कूचे पानी से लबालब हो गए और बिना बारिश के ही तालाब जैसे हालात नजर आने लगे। कुछ बच्चे तो गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में नहाते भी नजर आ रहे थे।
जब पूरा वाटर टैंक खाली हो गया तो जाकर सप्लाई वॉल्व करने का काम शुरू हो सका। जलकल कर्मी देर रात तक खराबी को दूर करने में जुटे रहे। वहीं नगर पंचायत कर्मियों ने देर रात तक पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें