फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 30 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे ई-केवाईसी से होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों को बार-बार परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने ई-केवाईसी व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस और परिचालक लाइसेंस से संबंधित 30 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। मुरादाबाद में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


कांठ रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिदिन 150 से अधिक लोग ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे आवेदकों की होती है, जिनका काम अब ऑनलाइन ही हो जाएगा। इससे लोगों की समय की बचत होगी। इसके साथ परिवहन विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आवेदकों को केवल डीएल के लिए टेस्ट देने आरटीओ कार्यालय जाना पड़ेगा।
परिवहन विभाग के आरआई पवन कुमार सोनकर ने बताया कि ई-केवाईसी आधारित सेवाएं शुरू होने के बाद अधिकांश आवेदकों को अब परिवहन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

000
ये सेवाएं हुईं ऑनलाइन
ई-केवाईसी के तहत डुप्लीकेट लर्निंग लाइसेंस जारी करना, लर्निंग लाइसेंस में पता परिवर्तन, लर्निंग ड्राइविंग और परिचालक लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, पता परिवर्तन, लाइसेंस का प्रतिस्थापन, खतरनाक पदार्थ ले जाने की अनुमति, पीएसवी बैज और डुप्लीकेट पीएसवी बैज जारी करने जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस की प्रमाणित प्रति, पहाड़ी क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, फोटो, हस्ताक्षर और जन्मतिथि में संशोधन, रक्षा कर्मियों के लिए विशेष ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन श्रेणी (सीओवी) सरेंडर, परिचालक लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट परिचालक लाइसेंस, नाम, पता, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन, परिचालक लाइसेंस की प्रमाणित प्रति, लर्निंग लाइसेंस में नाम, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन तथा अधिकृत ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र से संबंधित सेवाएं भी ऑनलाइन कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें