फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बरामद करने के नाम पर मां से 15 हजार रुपये लेने के आरोपों में फंसे दरोगा को किया निलंबित

Thu, 07 Jan 2021 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को बरामद करने के नाम पर उसकी मां से पंद्रह हजार रुपये लेने के आरोपों में फंसे चौकी इंचार्ज आदेश कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मझोला थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को प्रार्थना पत्र दिया था। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि खदाना चौकी पर प्रभारी रहे आदेश कुमार से शिकायत की थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसकी बेटी लापता है।

विज्ञापन


महिला ने एक युवक पर बेटी को गायब करने का आरोप भी लगाया था, लेकिन दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने बेटी को बरामद करने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये भी ले लिए थे। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिविल लाइंस को दी। इस दौरान दरोगा आदेश कुमार को खदाना चौकी से नागफनी थाने की दांग चौकी का प्रभारी बना दिया गया था। जांच अधिकारी ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दांग चौकी प्रभारी आदेश कुमार को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें