फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो अस्पतालों में अवैध रूप से संचालित मिली ओटी, किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मातृ मृत्यू को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अस्पतालों के चेकिंग अभियान के दौरान चिकित्साधीक्षक को दो निजी अस्पतालों में अवैध रूप से ओटी संचालित मिली। इस पर उन्होंने ओटी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अनुज सिंह ने स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने पूरे जिले में मातृ मृत्यू को रोकने के लिए चिकित्साधीक्षकों को अस्पतालों के चेकिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के चिकित्साधीक्षक/नोडल अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने नगर के दो निजी अस्पताल रिचा रानी हेल्थ केयर सेंटर और अमृत हेल्थ केयर सेंटर पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन ऑपरेशन थिएटर संचालित होते मिले। अमृत हेल्थ केयर सेंटर पर तो एक महिला भी मिली। जिसका ऑपरेशन किया गया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने दोनों अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटरों को सील कर दिया गया है। संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। किसी के भी जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव, पीएमडब्लू अनिल सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें