फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोशाला में गोवंश की मौत से भड़के संगठन, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोशाला में गोवंश की मौत को बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि गोशाला में पशुओं की रखवाली में लापरवाही बरती जा रही हैं। घटना को लेकर संगठन ने वीडियो भी तैयार किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद बताया कि सरकार द्वारा संचालित गोशालाओं में गोवंश का बुरा हाल है। गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाव करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। 15 जनवरी को राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम भटावली में पहुंची तो देखा कि छह गोवंश जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। कई गोवंश लाइलाज हैं। लगभग सभी गोवंश बीमारी से ग्रसित हैं। पूछने पर पता चला कि यह गोशाला ग्राम प्रधान मोरा की मिलक के संरक्षण में है। आरोप लगाया कि प्रत्येक सप्ताह यहां हरा चारा का जो पैसा गोवंश के लिए आता है लेकिन गोवंश को नहीं मिलता है। गोवंश भूखी मर रही हैं। सरकारी डाक्टर गोशाला के लिए तैनात हैं लेकिन मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर इस मामले में टीम गठित कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। यहां जतिन प्रजापति , अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक भारद्वाज,रोहित भटनागर, भानू प्रताप सिंह,अभिषेक सैनी,गौतम अंशुल,प्रिंस,अमन,बॉबी,रोहित,गौरव सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें