इन उत्पादों के कंटेनर भेजे गए हैं तुर्किये
मुरादाबाद से तुर्किये को एल्युमिनियम, स्टील, पीतल, लकड़ी, लोहे से बने उत्पाद भेजे गए हैं। मुरादाबाद में बनने वाली केक प्लेट, प्लांटर, बाउल, टोटियां भी अच्छी संख्या में भेजी गई हैं। निर्यातकों का कहना है कि जो ऑर्डर तुर्किये से पहले मिल चुके थे, उनका शिपमेंट हो गया है।
तैयार उत्पादों को वहां भेजने के बाद कारोबार पर बात नहीं की जाएगी। दूसरी ओर शहर के टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालक पहले ही तुर्किये की बुकिंग रद्द कर चुके हैं। तुर्किये के साथ अजरबैजान की बुकिंग भी बंद है।
मेरा तुर्किये के आयातकों के साथ अच्छा काम है। कई ऑर्डर तैयार कर भेजे गए हैं, जो रास्ते में हैं। अब चिंता है कि यदि वहां के आयातकों ने भी बहिष्कार कर दिया तो पैसा डूब जाएगा। पाक के समर्थन में उतरे तुर्किये से नए ऑर्डरपर कोई बातचीत नहीं की है। - सतपाल, निर्यातक
यहां से अच्छी लागत के ऑर्डर तैयार कर तुर्किये भेजे गए हैं। नुकसान की चिंता बेशक है, लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं। हम हालात सामान्य होने तक तुर्किये से किसी प्रकार की व्यापारिक बातचीत नहीं करेंगे। - अब्दुल अजीम, निर्यातक
हम अमेरिका व यूरोपीय देशों के साथ अच्छा व्यापार कर रहे हैं। तुर्किये से पाकिस्तान के समर्थन की उम्मीद नहीं थी। हमारे निर्यातकों ने जो माल यहां से भेजा है, उसका पेमेंट मिलना चाहिए। हम तुर्किये से नए ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। - नीरज खन्ना, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच