कुंदरकी। भाकियू भानु ने कुंदरकी ब्लॉक परिसर में बन रही अमृत वाटिका में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ को सार्वजनिक शौचालय के पीछे गटर के पास लगाने का विरोध किया। इसे देश के शहीदों का अपमान करार दिया है।
भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने मुख्यमंत्री एंव जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया है कि इस समय कुंदरकी ब्लाॅक परिसर में अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, इसमें पुराने स्थान से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ को हटाकर नवनिर्मित अमृत वाटिका में स्थापित किया गया है जिसके पीछे ही नगर पंचायत का सार्वजनिक शौचालय और उसका गटर बना हुआ है, जोकि पूर्ण रूप से देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। दूसरी ओर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम को भी बाउंड्रीवॉल की ओर प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रीय सचिव का आरोप है कि बीडीओ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया गया है। इस संबंध में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए और स्तंभ को सार्वजनिक शौचालय के गटर के पास से हटवा जाए। भाकियू नेता कहा कि अगर सात दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
फोटो संख्या सात और आठ भेजे गए हैं।