फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिलान्यास से पहले खेल पार्क के निर्माण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार में भारतीय खेल पार्क के शिलान्यास को लेकर नगर निगम की ओर से पेड़ों की छंटाई कराने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने इसे ग्रीन बेल्ट बताते हुए कहा कि हाइकोर्ट ने यहां निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। इस दौरान नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों में नोकझोंक भी हुई।भारतीय खेल पार्क के शिलान्यास के लिए बुधवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह देव को करना था लेकिन उनका शहर आने का कार्यक्रम मंगलवार की देर रात टल गया था। नगर निगम की टीम ने खेल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। बुधवार को पेड़ों की छंटाई का काम भी कराया गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसे ग्रीन बेल्ट बताते हुए कहा कि हाइकोर्ट ने यहां निर्माण कार्य पर रोक लगाई है जिसे लेकर नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम के नेतृत्व में एक टीम पहुंची। प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की छंटाई व साफ-सफाई का काम कराया। हालांकि इस दौरान किसी ने भी इन कार्यों का विरोध नहीं किया। महापौर ने बताया कि जल शक्ति मंत्री का शहर आगमन टला नहीं बल्कि स्थगित हुआ है। वह इसी सप्ताह शहर आएंगे और भारतीय खेल पार्क का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें