फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाइप लाइन में ही नहीं... लीकेज व्यवस्था में भी है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार इलाके की चार लाख की आबादी पानी जैसी जरूरी सुविधा के लिए जूझ रही है। पाइप लाइन में लीकेज की वजह से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। इस पानी को पीना तो दूर नहाने और खाना बनाने में भी उपयोग नहीं किया जा सकता। ऐसा नहीं कि लोगों ने इसकी शिकायत न की हो, लेकिन लीकेज सिर्फ पाइप लाइन में नहीं, व्यवस्था में भी है। इसीलिए यह दिक्कत दूर नहीं हो पा रही है।लाइनपार इलाके में आने वाले सूर्यनगर, मझोला, खुशहालपुर, मिलन विहार, रामतलैया, रामलीला मैदान, प्रकाशनगर, आदर्शनगर, गायत्रीनगर, एकता कॉलोनी और रामेश्वर कॉलोनी जैसे दर्जन भर मोहल्ले के लोग परेशान है। पानी गंदा तो होता ही है, प्रेशर इतना कम होता है कि पहली मंजिल पर भी नहीं चढ़ पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीने में तीन से चार बार पाइपलाइन में लीकेज की समस्या हो जाती है। इससे गंदगी पानी में मिल जाती है। यही वजह है कि नलों से बदबूदार, बालूदार और बदरंग पानी आता है। लगातार गंदा पानी इस्तेमाल करने से कई लोगों को पेट की बीमारियां भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन



पानी की बदरंग कहानी
पानी का प्रेशर बिल्कुल कम होता है। टंकी भरने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। अकसर पानी गंदा आता है। बिना आरओ के पानी का उपयोग संभव नहीं है।
- योगेश राघव, रामेश्वर कॉलोनी
गंदा पानी पीकर मोहल्ले में कई लोगों को पेट की बीमारी हो चुकी है। खासतौर पर बारिश के समय गंदे पानी की आपूर्ति बढ़ जाती है। पाइपलाइन बहुत पुरानी है। इसे पूरी तरह से बदले जाने की जरूरत है।
- शुभम कुमार, गायत्री नगर
पिछले दो महीने में कई बार पानी का प्रेशर बहुत कम रहा है। कई बार गंदा पानी आया है। इसकी शिकायत पार्षद और अधिकारियों से शिकायत की जाती है लेकिन सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

- सनत त्रिपाठी, रामतलैया
पानी की समस्या अकसर रहती है। कई लोगों ने अपने घरों में परेशान होकर सबमर्सिबल लगवा लिया है। मंडी के आसपास के क्षेत्रों में लीकेज की समस्या आम है।
- अनिल सिंह, एकता कॉलोनी



पानी की आपूर्ति डिमांड के अनुसार हो रही है। कुछ जगहों पर लाइन में फॉल्ट की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आती हैं। ठीक करा दिया जाता है। टंकियों की नियमित सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

- दिनेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें