फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी में शीघ्र शुरू हो ग्राम न्यायालय का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बिलारी मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय का संचालन शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रस्तावित आंदोलन शुरू करने के लिए ग्राम न्यायालय संचालन समिति का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर में पूर्व बार सचिव विनय कुमार सिंह के चैंबर पर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय खोले जाने को प्रदेश शासन की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। न्यायालय संचालन के लिए वैकल्पिक भवन के तौर पर बार एसोसिएशन ने अपना अधिवक्ता हॉल दे दिया है। अधिवक्ता हॉल की मरम्मत, रंगाई पुताई और फर्नीचर फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। उसके बावजूद इस भवन में ग्राम न्यायालय का संचालन शीघ्र शुरू नही हो पा रहा है।
बैठक में बार पदाधिकारियों ने तय किया कि ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर वकीलों द्वारा जिलाधिकारी और जनपद न्यायाधीश से मिलकर ज्ञापन दिया जाए। इस मुददे पर प्रस्तावित आंदोलन को गति देने के लिए सर्व सम्मति से ग्राम न्यायालय संचालन संघर्ष समिति का गठन कर लिया गया है। संघर्ष समिति में आफाक हुसैन को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। युवा वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जगह आवंटित कराने की जिम्मेदारी भी संघर्ष समिति को दी गई है।
विज्ञापन

बैठक का संचालन तहसील बार सचिव जबर सिंह ने किया। बैठक में बार संरक्षक भगवान सरन माथुर, मोहम्मद आसिफ कमल, नवाब हुसैन, तेजप्रताप सिंह, परमजीत सिंह, अतर सिंह, विजयवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह, उस्मान अली, आतिफ कमाल,मनोहर मौर्य आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें