हालांकि यह बेस फेयर है। जीएसटी व अन्य कर मिलाकर यात्री को 3148 रुपये चुकाने होंगे। यही स्थिति 15 व 17 अगस्त की फ्लाइट के लिए हैं। 15 अगस्त पर लखनऊ जाने के लिए दो व 17 अगस्त को सिर्फ एक सीट खाली है। इन तारीखों के लिए भी किराया 2999 ही प्रदर्शित हो रहा है। कंपनी के मुताबिक शुरुआती सीटों के लिए बेस फेयर 999 है, टैक्स लगाकर यह 1348 हो जाता है। शुरुआती सीटों के लिए बुकिंग होने के बाद बेस फेयर 1999 व 2999 हो जाता है। फ्लाई बिग के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट राजीव शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद के यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। जल्द ही यहां से देहरादून के जॉली ग्रांट व गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
सशस्त्र बलों, वरिष्ठ नागरिकों व विद्यार्थियों को उड़ान में छूट
फ्लाई बिग कंपनी फ्लाइट बुकिंग में सशस्त्र बलों के जवानों, वरिष्ठ नागरिकों व विद्यार्थियों को किराये में छूट दे रही है। 13, 15 व 17 अगस्त को आम यात्रियों को लिए बेस फेयर 2999 रुपये है। जबकि उक्त तीन श्रेणी के लिए 1999 रुपये रहेगा। इन तीन श्रेणी के यात्रियों को हर फ्लाइट में किराये में छूट मिलेगी। इसके अलावा दो से 12 वर्ष के बच्चे के लिए भी यही किराया लागू होगा। दो वर्ष से छोटे बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।