कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में शनिवार को एक भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तो दोनों ही पक्ष भूमि पर अपनी बताने लगे। पुलिस ने तनातनी को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य को रूकवा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए त्रिमल सिंह, सोनू, जगदीश, धर्म सिंह और वीरेंद्र को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया है। उधर मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम इमतरतपुर उधौ में एक घर में बकरा घुसने को लेकर पहले कहासुनी हुई और बाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से घायल हसीना और दूसरे पक्ष से घायल बबलू को सीएचसी पर उपचार कराया है।