फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए खुद कराइए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुजुर्ग और 45 वर्ष पार मरीजों को आज से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वेब साइट पर दिए विकल्प के जरिए लाभार्थी टीकाकरण के लिए स्थान चुन सकता है। इससे लाभार्थी को केंद्र पर भीड़ से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

59 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। आयु निर्धारण के लिए कट ऑफ डेट 1 जनवरी 2022 रखी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि नामित नोडल अधिकारी की देखरेख में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीका लगाया जाएगा। फोटो आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सहित जरूरी कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें सुविधा प्रदान कराई जाएगी और कनेक्टिविटी आने पर उनका डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए www.cowin.gov.in पर और आरोग्य सेतु के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है
महिला दिवस पर विशेष सत्र
मुरादाबाद। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। महिला अस्पताल, अरबन पीएचसी टाउनहाल और सीएचसी ठाकुरद्वारा में सत्र आयोजित किए जाएंगे। जहां महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें