फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद के एक हजार खातों साइबर ठगी में इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में एक हजार से अधिक म्यूल खातों का पता चला है। इन खातों में देश भर से साइबर ठगी की रकम जमा की गई है। यूपी के अलग-अलग समेत अन्य राज्यों से इन खातों में दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम आई है। मुरादाबाद में एक सप्ताह में छह प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी और पांच आरोपी भी पकड़ लिए हैं जबकि अन्य की जांच चल रही है।
विज्ञापन

नेशनल साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच में सामने आया है कि मुरादाबाद के एक हजार खातों को साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि खाता खोलते समय जिन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया। उन्हें बाद में अपडेट करने के बाद दूसरे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज की गई है। कहीं फर्म के नंबर पर खाते खोले गए तो कहीं खाता धारक की बिना जानकारी के उसके दस्तावेज इस्तेमाल किए गए हैं। पुलिस ने इन खातों से जुड़े लोगों की पहचान शुरू कर दी है। साइबर थाने की अब तक जांच में सामने आया है कि एक हजार खातों में करीब दो करोड़ से ज्यादा रकम आई है। किसी खाते में एक हजार रुपये आए हैं तो किसी खाते में लाखों की रकम ट्रांसफर की गई है। यूपी के अलग अलग जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मुंबई, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के शहरों में स्थित बैंक खातों से भी रकम ट्रांसफर की गई है। डिलारी, भोजपुर, कटघर, मझोला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नेशनल साइबर अपराध पोर्टल से मुरादाबाद के खातों को चिह्नित कर उनकी जांच की जा रही है। करीब एक हजार से ऐसे खाते मिले हैं जिनमें दो करोड़ से अधिक की रकम पाई गई है।


म्यूल खाते क्या होते हैं
म्यूल बैंक खाता किसी व्यक्ति के नाम पर बैंक में खुला होता है। इसका इस्तेमाल साइबर अपराधी दूसरों से ठगी की गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। इन खातों का उपयोग अवैध लेनदेन को छिपाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें