फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मरीज डिस्चार्ज, नौ नए संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 24 और संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। स्वस्थ होने पर चौबीस मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 129 हो गई है। वहीं नौ नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि एक संक्रमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। जून में नए संक्रमित मरीजों की संख्या में अब कमी आने लगी है। पिछले पांच दिनों पॉजिटिव केसों की संख्या दस से कम ही रही है। सोमवार को सरकारी और निजी लैब की आई रिपोर्ट में युवती समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि स्वस्थ होने पर 24 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
वहीं एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिले में अब तक 38958 लोग संक्रमित हो चुकेहैं। इसमें से 38477 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 129 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें