फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित निजी बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के उचाकानी मिलक हाईवे पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात एक प्राइवेट लुधियाना से बहराइच जा रही थी। हाईवे पर कुंदरकी थानाक्षेत्र के उचाकानी मिलक के पास बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। बस में सवार 56 यात्रियों में से 8 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। घायलों में संतोष निवासी महावीर चिरैया जिला बहराइच, राम आशीष निवासी आलाद नगर खरगूपुर गोंडा, इतवारी लाल निवासी गांव महावीर चिरैया जिला बहराइच, डालचंद निवासी पैपटपुरा मुरादाबाद मंडी, रोहित निवासी गांव नानपारा जिला बहराइच, राजेंद्र मिश्रा निवासी थाना इटियाथोक कुलमन पुरवा जिला गोंडा, त्रिभान निवासी थाना शारदा नगर गांव सुरजी पुरवा जिला लखीमपुर खीरी शामिल हैं। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की पहचान प्रद्युम्न पासवान पुत्र दीनानाथ पासवान निवासी ग्राम बनगाई आर्य नगर थाना कौड़िया जिला गोंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें