फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से दो दोस्तों की हालत बिगड़ी, एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के टांडा अमरपुर में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर बिलारी के अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती युवक का दावा है कि दोनों दोस्त ठेके से शराब खरीदकर लाए थे। इस दावे के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आखिर कहां से आई थी शराब?
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के टांडा अमरपुर गांव निवासी दिनेश मजदूरी करता है। दिनेश ने बताया कि वह अपने दोस्त कमल सिंह के साथ शुक्रवार की दोपहर शराब का एक क्वार्टर खरीद कर लाया था। इसके बाद दिनेश के घर पहुंच गए और शराब पी गई। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों उल्टियां करने लगे तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन कमल और दिनेश को लेकर बिलारी के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कमल सिंह (26) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती दिनेश के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। दिनेश ने पुलिस के सामने दावा कियाठेके से शराब खरीदकर लाए थे। उसे पीने के बाद ही हालत बिगड़ी थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शराब ठेके और गांव टांडा अमरपुर पहुंचकर भी जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने कमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलारी के सीओ देश दीपक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि शराब के सेवन से युवक की मौत हुई है। सीओ का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दूसरे व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दिनेश के घर पर शराब पी गई थी वहां पुलिस को एक नहीं, कई खाली क्वार्टर मिले हैं। कुछ दवाओं के रैपर मिले हैं। इससेे नशा बढ़ाने के लिए शराब में किसी दवा के इस्तेमाल का अंदेशा सामने आ रहा है। पुिलस इसकी जांच कर रही है। अभी तक ऐसा प्रतीत होता है कि अधिक मात्रा में शराब के सेवन से कमल की मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मुरादाबाद
चार साल से मायके में रह रही है पत्नी
मुरादाबाद। कमल सिंह के परिवार में पिता बबलू और मां इंद्रवती है। कमल का विवाह पूनम के साथ हुआ था। पूनम ने कमल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। करीब चार साल से पूनम अपने मायके में रह रही है।
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कमल सिंह की मौत किस कारण हुई है। ठेके से तो अन्य लोगों ने भी शराब खरीदी थी।
विज्ञापन

कुलदीप मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें