फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसरों के साथ फोटो दिखाकर निलंबित सिपाही की पत्नी से ठग लिए डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपनी जगह साले से नौकरी कराने के आरोप में जेल भेजे गए यूपी 112 के सिपाही अनिल कुमार की पत्नी से एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला को झांसा दिया था कि मुरादाबाद के तत्कालीन एसएसपी समेत कई आईपीएस अफसर उसके अच्छे दोस्त हैं। उसने अफसरों के साथ अपने फोटो भी दिखाए थे। केस खत्म न होने पर पीड़ित महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे धमकाने लगा। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थानाक्षेत्र के गंगधाड़ी निवासी शालू रानी ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति अनिल कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। ठाकुरद्वारा में यूपी 112 पर उनकी ड्यूटी चल रही थी। यहीं मेरा भाई सुनील कुमार परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
महिला आरोप है कि ड्यूटी लगाने को लेकर यूपी 112 के प्रभारी से उसके पति का विवाद हो गया था। इसके बाद सिपाही और उसके साले के खिलाफ ठाकुरद्वारा और सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराए गए थे। जिसमें आरोप था कि अनिल की जगह उसका साला नौकरी कर रहा था। इसी आरोप में साले बहनोई 20 जून 2021 से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि मेरे ही गांव के एक व्यक्ति ने आश्वासन दिया था कि वह पांच लाख रुपये में केस खत्म करा देगा।
मुरादाबाद के तत्कालीन एसएसपी से मेरी अच्छी पहचान है। इसके अलावा भी आरोपी ने हमारे सामने ही एक व्यक्ति से फोन पर बात की। जिसे वह एसएसपी बता रहा था। इसके अलावा आरोपी ने कई आईपीएस अफसरों के साथ अपने फोटो भी दिखाए थे। इसके बाद आरोपी एक दिन महिला और उसके भाई व अन्य लोगों को लेकर मुरादाबाद आ गया, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पाई।
इसके बाद आरोपी ने मुरादाबाद में ही एक लाख रुपये ले लिए। पचास हजार रुपये गांव पहुंचकर लिए थे। आरोपी ने बाकी रकम केस खत्म होने के बाद लेने की बात तय की थी। महिला ने बताया कि केस खत्म नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम आरोपी से मांगी। तब आरोपी ने उसे व उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले की जांच एएसपी अनिल यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें