फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चुनावी रंजिश में मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। गांव करिया नंगला में प्रधान के चुनाव की तैयारी को लेकर पनप रही रंजिश में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मेंहदी हसन को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

गांव करिया नंगला में बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना में कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल जिले हसन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में सईद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मेंहदी हसन, जाहिद, अरबाज, अकहरुद्दीन, हासम, कासम, नाजिम, नावेद, फिरोज और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने नामजद आरोपी मेंहदी हसन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें