फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोष्ठी में विद्यार्थियों व शिक्षकों को दी पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्टेशन रोड स्थित सिल्वर ऑक अकादमी स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्राम न्यायालय बिलारी के न्यायाधिकारी कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूली शिक्षकों और छात्रों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

न्यायाधिकारी ने यौन उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, पोर्नोग्राफी आदि के अलावा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का मकसद भी बताया। उन्होंने बताया कि अब मीडिया या अन्य संस्थाओं द्वारा किसी भी पीड़िता का नाम उजागर किए जाने पर पूरी रोक है। उन्होंने बाल अपराध होने की स्थिति में अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने का तरीका भी बताया। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमों की शीघ्र सुनवाई के लिए प्रत्येक जिले में विशेष न्यायालयों में सुनवाई की जाती है। इस दौरान न्यायाधिकारी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
इससे पहले गोष्ठी का उद्घाटन न्यायाधिकारी, संस्थापक अध्यक्ष साहू हेमंत सहाय और साधना सहाय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य तेजपाल मौर्य और उप प्रधानाचार्या रीनापाल ने न्यायाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पैराविधिक स्वयं सेवक अदनान हुसैन, उमा भारती, रिंकी व आरती आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें