फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर युवक समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अदालत के आदेश पर मुगलपुरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने और सहयोग देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस केस की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मोहल्ला कानून गोयान निवासी अंकित रस्तोगी पर दुष्कर्म और उसके भाई मोहित व मां दिनेश कुमारी पर धमकी देने और सहयोग करने का केस दर्ज किया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि तीन फरवरी की रात करीब दस बजे वह घर में अकेली थी। इसी समय आरोपी अंकित घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के भाई मोहित और मां दिनेश कुमारी से की। दोनों ने युवती से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इस मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने शिकायत को अनसुना कर दिया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस बारे में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के साथ उसकी मां और भाई के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें