कांठ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीबी कैमरों की निगरानी में माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। जहां परीक्षाओं का पहला दिन कांठ क्षेत्र में शांतिपूर्ण रहा तो वहीं पंजिकृत 8462 परीक्षार्थियों में से 468 गैरहाजिर रहे। जिनकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी गई है।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कांठ तहसील क्षेत्र में परीक्षा केंद्र डीएसएम इंटर कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, ऋषिबाल इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, श्री मति शांति देवी इंटर कॉलेज फत्तेहपुर विश्नोई, केवी इंटर कॉलेज चंगेरी छजलैट, कृषक उपकारक इंटर कॉलेज सदरपुर मतलबपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां, मां सरस्वती इंटर कॉलेज पैगम्बरपुर, धर्म सिंह इंटर कॉलेज खलीलपुर कद्दीम, भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काजीखेड़ा एवं पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ पर सुबह साढ़े आठ बजे से पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और दोपहर बाद दो बजे से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षाएं शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बिना तलाशी प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनकी सघन तलाशी ली गई। सभी केंद्रों पर जहां हाईस्कूल में पंजिकृत 4398 परीक्षार्थियों में से 231 और इंटरमीडिएट हिंदी में 1505 में से 102 और सामान्य हिंदी के 2559 में से 135 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहले दिन सुरक्षा की दृष्टि और नकल विहिन परीक्षाओं के उद्देश्य से अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षाओं की पादर्शिता को परखा और केंद्र प्रभारियों को नकल विहिन परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए।