फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांधी जयंती पर लिया विकास कार्य को और गति देने का संकल्प

Fri, 03 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 5,6 ठाकुरद्वारा नगर पालिका कार्यालय बैठक करते अध्यक्ष और सभासद संवाद
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने सभासदों के साथ बैठक की। बैठक में नगर के विकास को और गति गति देने का संकल्प राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद के बोर्ड के कार्यकाल में नगर के विकास में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इसमें पेयजल योजना अमृत 2.0 के अंतर्गत पूरे नगर में पीने की करीब 72 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। शीघ्र जल निगम से नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के बाद इस योजना को हैंडओवर कर नागरिकों को बेहतर पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए होलिका मंदिर से मलपुरा जाने वाले मार्ग पर नए टचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। दो वर्ष के कार्यकाल में करीब 190 सड़के बनाई गई है। इनमें से कुछ पर कार्य पूरा हो गया है और कुछ का निर्माण होगा। इसके अलावा आठ एकड़ ग्राम समाज की करोड़ों की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के अपनी भूमि से अतिक्रमण न हटाने से नगर के सुंदरीकरण का कार्य बाधित हो रहा है। कूड़ा डालने के स्थान की संख्या घटाकर 45 कर दी गई है। जबकि घर-घर कूड़ा उठाने का कार्य तेजी से चल रहा है नगर के 8000 घरों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डस्टबिन वितरण किया गया है। इसमें गीला और सूखा कूड़ा डालने के लिए दो बॉक्स लगाए गए हैं। बैठक में सभासद मुजीबुर रहमान, वसीम सैफी, राकेश दानव, श्योराज सिंह, उमेश गुप्ता, ज़ाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें