फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल के ढाई घंटे बाद वृद्ध महिला की मौत, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सैंपल लेने के ढाई घंटे के बाद ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। दो दिन बाद शनिवार को आई रिपोर्ट में वृद्धा कोरोना पॉजिटिव निकली। वहीं महिला के पुत्र और पोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 25 मार्च को तीनों की निजी लैब में जांच कराई गई थी। रविवार को परिवार के बाकी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के चंदननगर मोहल्ले की 76 वर्षीय महिला को बुखार की शिकायत थी। डाक्टरों ने कोेरोना की आशंका जताई तो 25 मार्च की सुबह दस बजे महिला की निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जांच के ढाई घंटे बाद दोपहर साढ़े बारह बजे महिला की मौत हो गईश् जिसे लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद महिला के बेटे और पोते की भी कोरोना की जांच कराई गई। शनिवार को आई वृद्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बेटे और पोते भी संक्रमित पाए गए। महिला के बेटे और पोते को होम आइसोलेशन में रखा गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें