मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का विवेकानंद हास्पिटल में इलाज चल रहा था। वहीं 58 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सरकारी लैब की जांच में 54, ट्रूनेट में तीन और एंटीजन टेस्ट में एक मरीज संक्रमित पाया गया। संक्रमितों को कोविड हास्पिटल और होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित मरीजों की संख्या 10,100 पहुंच गई है।
कोरोना पॉजिटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ने के साथ मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिले में सरकारी लैब केअलावा ट्रूनेट, एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। मंगलवार को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा ट्रूनेट मशीन की जांच में तीन पॉजिटिव केस मिले। जबकि एंटीजन टेस्ट में सिर्फ एक मरीज संक्रमित मिला। वहीं, लाइनपार निवासी संक्रमित 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मंगलवार की शाम को मौत हो गई। पॉजिटिव पाए जाने पर महिला को विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। कोविड प्रोटोकाल केतहत डाक्टरों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
राहत: 1890 एंटीजन टेस्ट में सिर्फ एक पॉजिटिव
मुरादाबाद। जिले में मंगलवार को 1890 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सिर्फ एक मरीज संक्रमित पाया गया। यह संक्रमित मरीज डिलारी क्षेत्र का है। यहां कुल 104 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया था।