फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश का प्रस्ताव जमीन पर उतारने का प्रयास करें अधिकारी : यशवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री यशवंत सिंह सैनी ने कहा कि ग्लोबल समिट के दौरान निवेश के लिए काफी संख्या में प्रस्ताव आए थे। इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए जिले के अधिकारियों को तन मन से प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान औद्योगिक विकास राज्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शीघ्र ही निवेश के लिए ग्राउंड सेरेमनी की तिथि प्रदेश सरकार की तरफ से घोषित की जाएगी। इस मामले में उद्योग अधिकारी के अलावा अन्य विभागों को निवेशकों से बातचीत कर प्रयास तेज करना होगा। उन्होंने यूपी सीडा के अधिकारियों से स्पेशल इकोनामिक जोन की खाली पड़ी जमीन के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा खादी और हैंडलूम विभाग की प्रगति के बारे में मंत्री ने जानकारी ली। उन्होंने दोनों विभागों को बेहतरीन डिजाइन के साथ उत्पादों को बाजार में उतारने की सलाह दी। इस बीच मंत्री भारत विकास यात्रा के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, यूपी सीडा की आरएम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें