ऊर्जा मंत्री ने एमडी को दिए निर्देश कहा, जिला प्रशासन से करें समन्वय
ऊर्जा मंत्री ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ईशा दुहन को निर्देश दिए कि मामले में मुरादाबाद जिला प्रशासन से समन्वय करें। महिला उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण कराएं। साथ ही मंत्री व एमडी ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में शामिल मुरादाबाद के प्रभारी मुख्य अभियंता की जमकर क्लास ली।
एमडी ने कहा कि वह जिला प्रशासन से समन्वय कर रिपोर्ट लेंगी और मामले का निस्तारण कराएंगी। मुरादाबाद में विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मामले का जवाब दे दिया है। इससे मंत्री संतुष्ट हैं।
पहले भी ऐसे कारनामे कर चुका विद्युत निगम
2020 में विद्युत निगम के जेई ने बुध बाजार में एक कारोबारी के यहां चेकिंग दिखाकर जांच रिपोर्ट भर दी, साथ ही बिजली चोरी पकड़े जाने का हवाला देते हुए दस्तावेजों में कनेक्शन काट दिया, जबकि वास्तविकता में कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और न ही बिजली चोरी पकड़ी गई थी।
जांच रिपोर्ट में लिखी गई तारीख के अगले दिन कनेक्शन काटा गया। उपभोक्ता ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य दस्तावेज लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी। तब जाकर दो जेई निलंबित किए गए।
नया गांव के प्रकरण में महिला के आरोपों का उत्तर दिया गया है। खंभा जिस उपभोक्ता के घर के आगे लगा था, वहां से थोड़ा हटाकर उसी उपभोक्ता के मकान के पास लगाया गया है। गली में जगह कम होने के कारण महिला ने शिकायत की है। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में भी है। - राकेश मोहन, प्रभारी मुख्य अभियंता