फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की मंशा अनुसार शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी : डीएम

Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम अनुज सिंह। संवाद
विज्ञापन
कांठ। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुज सिंह ने फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनते हुए सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश संबंधितों को दिए।
विज्ञापन



डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शासन की मंशा अनुसार शिकायतों का निस्तारण कराएं। किसी भी मामले के निस्तारण में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने राजस्व संबंधित मामलों को गंभीरता के साथ हल कराने के निर्देश दिए। यहां सबसे अधिक बिजली, आपूर्ति, राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा विकास, नगर पंचायत, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, वन, माध्यमिक शिक्षा, चकबंदी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें और समस्याएं दर्ज हुई। डीएम की मौजूदगी में दर्ज 55 मामलों में से बिजली और राजस्व संबंधित आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को जांच कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डीडीओ जीबी पाठक, परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी, एसडीएम संत दास पंवार, एएसपी अभिनव द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, एसीएआर अमरेंद्र कुमार, डीएओ डॉ. राजनपाल सिंह, डीसीओ राम किशन, डीएसओ, एनटी अनिल कुमार मिश्रा, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीपीओ शैलेंद्र राम, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पाण्डेय, बीएसए विमलेश कुमार, एई जल नीरज गुप्ता, ईओ कांठ रामेश्वर दयाल, जिला उद्यान अधिकारी मनोज शर्मा, रेंजर वन ग्रीसचंद्र श्रीवास्तव, एसएचओ सुदेश पाल सिंह, एफएसओ राजीव कुमार, एबीएसए शिवम गुप्ता, सीवीओ डॉ. सुनील दत्त आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें