फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दंपती के रिश्ता खत्म करने के फैसले के बाद दोनों पक्षों में मारपीट

Sun, 12 Jan 2025 09:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। दंपती का वैवाहिक रिश्ता खत्म करने के निर्णय के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। घटना शनिवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव की है।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी के डोमघर निवासी एक युवती की शादी थाना बिलारी के सहसपुर गांव निवासी युवक से चार साल पहले हुई थी। वैवाहिक जीवन के दौरान युवती ने लगभग तीन साल पहले एक बेटे को जन्म दिया। शादी के लगभग दो साल बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई तभी से युवती अपनी ससुराल की बजाए मायके में रह रही है। शनिवार दोपहर तहसील परिसर में दोनों पक्षों में दंपती के रिश्ता खत्म करने को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में लेनदेन के जिन मामलों पर सहमति बनी, उन पर अमल कराने और आगे का फैसला करने के लिए सहसपुर में युवक के घर बात करना तय हुआ।
युवती पक्ष का आरोप है कि जब युवती के पिता और अन्य रिश्तेदार सहसपुर गांव में युवक के घर बातचीत करने और दहेज में दिया हुआ सामान लेने पहुंचे तब युवक के घरवालों ने मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद करके युवती पक्ष के तीन लोगों को जमकर पीटा। इस दौरान शोर मचने पर मौके पर काफी भीड़ जुट गई। बाद में युवती के पिता ने थाने पहुंचकर युवती के पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। उधर युवक पक्ष की महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवती पक्ष के लोगों पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मौके पर पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। संवाद

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें