मुरादाबाद। भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए (मुक्त व्यापार समझौते) लागू होने का असर पीतलनगरी के फैशन ज्वेलरी पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मेटल व वुड के हस्तशिल्प उत्पादों, बोन और हॉर्न से बने ज्वेलरी का भी निर्यात बढ़ेगा। फैशन ज्वेलरी के निर्यातक जेपी सिंह ने बताया कि उत्पादों पर अब तक ब्रिटेन में करीब छह फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, इसके कारण पीतलनगरी के उत्पाद अन्य देशों की तुलना में महंगे पड़ते थे। एफटीए लागू होने पर ब्रिटेन के फैशन बाजार में पीतलनगरी के भी हस्तशिल्प फैशन ज्वेलरी में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।
00
- यूके के साथ मुक्त व्यापार समझौता हमारे लिए नया बाजार नहीं है, बल्कि पुरानी साझेदारी को फिर से सशक्त करने का माध्यम है। अब अगर लॉजिस्टिक्स सहयोग मिल जाए, तो मुरादाबाद की कला ब्रिटेन के हर स्टोर फ्रंट की शोभा बन सकती है। - जेपी सिंह, चेयरमैन, एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (यश)
- एफटीए लागू होते ही हमारे टेबल वेयर और होम डेकोर प्रोडक्ट को सीधे ब्रांडेड यूके रिटेल में स्थान मिलेगा। हमारे लिए यह एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। - राज यादव, निर्यातक
- नियमों में पारदर्शिता और टैक्स में कटौती के साथ अब हमें अपने डिजाइन और पैकेजिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर ढालने की जरूरत है।- रोहित ढल, निर्यातक