फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे हुआ भगवामय

Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कांठ से होकर गुजरे कांवड़ियों के विशाल जत्थों से मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पूरी तरह भगवामय नजर आया। चारों ओर गूंज रहे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन




नगर से होकर गुजरने वाले कांवड़ बेड़ों में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। वहीं डीजे और धार्मिक धुनों पर बज रहे भजनों के बीच कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को बरेली, मीरगंज, शेरगढ़, बहेड़ी, शाहबाद, पीलीभीत, अलीगंज, रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, संभल, चंदौसी, बिलारी, कुंदरकी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़ जत्थे कांठ से होकर निकले। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते हाईवे पर कई स्थानों पर पुलिस और प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे के प्रमुख पॉइंटों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से भी कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।




सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के क्रम में नगर व क्षेत्र में कई स्थानों पर चल रहे शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। शिविरों में कांवड़ियों के लिए भंडारे के साथ ही ठहरने, विश्राम, चिकित्सा, शौचालय, स्नान आदि सभी व्यवस्थाएं की हुई हैं। गांधी आश्रम परिसर में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के सेवा शिविर, में पूर्व जिला प्रमुख मोनू बिश्नोई, सुमित शर्मा, महीपाल सिंह, अजयपाल तोमर आदि लगे हुए हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष अजयवीर सिंह पप्पू के ढाबे सहित अन्य स्थानों पर भी भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन



सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर कांवड़ियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने कांठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों पर भ्रमण कर जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों से भी बात कर उनका हाल जाना और यात्रा में कोई परेशानी तो नहीं हो रही इस बारे में भी जानकारी ली। पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें