टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की कतार खत्म करने को इलेक्ट्रानिक्स टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू कर दिया गया है। यहां से एक चिप लेकर गाड़ी पर लगवा लीजिए और ईटीसी लेन से निकल जाइए। आपके खाते से टोल का पैसा खुद ही कट जाएगा।
सभी हाईवे पर टोल की वसूली की जाती है। क्योंकि टोल देने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लगती है जिससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं। प्लाजा पर जाम के इस ‘झाम’ को खत्म करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स टोल कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। फोरलेन पर नियामतपुर इकरोटिया में इसकी शुरूआत कर दी गई।
यहां ईटीसी लेन को भी शुरू कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि 350 प्लाजा पर यह सिस्टम शुरू किया गया है। चिप से टोल देने वालों के लिए हर प्लाजा पर एक अलग लेन होगी। यहां खुद ही टोल कट जाया करेगा।