फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब पीतलनगरी में ही दिखेंगे दुनिया के सातों अजूबे

Sat, 01 Feb 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी के लोगों को अब शहर में ही चीन की महान दीवार, ताजमहल जैसे दुनिया के सातों अजूबे देखने को मिलेंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से शहरवासियों को जल्द ही भारत दर्शन पार्क की साैगात मिलने जा रही है। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों के साथ ही अपने देश की मशहूर इमारतों के मॉडल भी देखने को मिलेंगे। यह पार्क पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद के सेक्टर-2 में भारत दर्शन पार्क का निर्माण कार्य फरवरी में ही शुरू होने जा रहा है। करीब तीन एकड़ जमीन पर आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 15 फरवरी से पहले सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। पार्क में दुनिया के सातों अजूबे यानी इटली के रोमन कोलोसियम, जॉर्डन के पेट्रा, मेक्सिको के चिचेन इट्जा, ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर, पेरू के माचू पिच्चू, चीन की महान दीवार और ताजमहल के मॉडल देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा एफिल टॉवर, कुतुब मीनार, राम मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चार मीनार, लाल किला जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर वाली इमारतों के मॉडल भी पार्क में बनाए जाएंगे। दुनियाभर में मशहूर इन इमारतों को देखने के साथ ही लोग उसके साथ फोटो भी खींच सकेंगे। यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से पार्क का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होगा और जुलाई तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा, जो कम समय में भारत की प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को देखना चाहते हैं।

- भारत दर्शन पार्क शहर के टूरिज्म को नई दिशा देगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। इसी महीने से पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा और जुलाई तक पार्क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। - अंजुलता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें