फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्राटा दाैड़ में आर्यन और तान्वी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्सव ऊर्जा-2025 में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। खेल प्रशिक्षक नरेश रावत, आराध्य ठाकुर और मीनू पांडेय के निर्देशन में हुई सीनियर वर्ग की 100 मी. यानी फर्राटा दौड़ में आर्यन यादव पहले, पुष्कर सिंह दूसरे और वियान प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में फर्राटा दाैड़ में तान्वी चौधरी पहले, मान्या चौधरी दूसरे और मानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग की रिले रेस में अटलांटा सदन पहले, कोलंबिया सदन दूसरे और डिस्कवरी सदन तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अटलांटा सदन पहले, चैलेंजर सदन दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग की रिले रेस में कोलंबिया सदन और बालिका वर्ग में चैलेंजर सदन विजेता बना।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 100 मी. की दौड़ में समीर पहले, आरुष पाल दूसरे और आदित्य चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अन्वेशा पहले, प्रियांशी दूसरे और शुभी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा सब जूनियर बालक वर्ग की रिले रेस में कोलंबिया सदन और बालिका वर्ग में अटलांटा सदन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कक्षा तीन और चार की मिनी वर्ग की 100 मी. की दौड़ में पारस सिंह बैंस और सुकन्या सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। 200 मी. की दौड़ में कृष्णा गौर और आराध्या शर्मा ने पहला स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। उन्होंने विशिष्ट अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल, प्रबंधक अनिल अग्रवाल, शैक्षिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल और उप प्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्कूली ध्वज फहराया और बच्चों ने स्कूली गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शनिवार को भाला फेंक, गोला फेंक, 200 मी., 400 मी. दाैड़, लंबी कूद, साइकिल दौड़ की स्पर्धा होगी। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें