फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुकछुक गाड़ी नहीं, अब हाईस्पीड ट्रेन वाली माडर्न टीम

Sun, 25 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (तरुण पाराशर)
विज्ञापन
ritu berry
विज्ञापन
एक अक्तूबर से अगर आपको रेलवे कर्मचारी माडर्न और सूटेड बूटेड नजर आने लगें तो आश्चर्य मत करिएगा। टीटीई, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट से लेकर कुली तक सबको स्मार्ट बनाने की रेलवे की योजना अक्तूबर से लागू हो जाएगी।   अंग्रेजों के जमाने से चली आ रहीं यूनिफार्म की जगह अब रेलवे कर्मचारियों को डिजायनर यूनिफार्म दी जाएंगी। जिन्हें भारत की प्रसिद्ध फैशन डिजायनर रितु बेरी समेत अन्य डिजायनरों ने तैयार किया है। हालांकि रेलवे ने डेमो लांच नहीं किया है। 
विज्ञापन

    रेल मंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि रेलवे का स्वरूप बदला जा रहा है। स्टेशन को आधुनिक किए जा रहे हैं और वहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की योजना है। ऐसे में वहां काम करने वाले कर्मचारी भी माडर्न डर्न दिखाई देने चाहिए।
    कर्मचारियों को माडर्न बनाने के लिए उनकी यूनिफार्म सबसे पहले बदली जाएगी। यूनिफार्म को डिजाइनर कर दिया जाएगा। एक अक्तूबर से लागू होने वाले रेलवे के नए टाइम टेबल में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसे अनिवार्य किए जाने की तारीख की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें