फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच - 24 को सिक्स लेन करने की तैयारी

Mon, 08 Jan 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
विज्ञापन
हाईवे पा जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे - 24 बहुत जल्द सिक्स लेन होगा। इसके लिए एजेंसी ने सर्वे कर सड़क के दोनों साइड निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। हाईवे के सिक्स लेन होने से मुरादाबाद से दिल्ली की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। सिक्स लेन करने के लिए कई जगह एनएचएआई को अतिक्रमण भी हटाना पड़ेगा।

एनएच- 24 अभी फोर लेन है। इसे सिक्स लेन करने के लिए काफी दिनों से कवायद चल रही थी। अब मंत्रालय की हरी झंडी के बाद इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे करके हाईवे के दोनों साइड निशान लगाए जा रहे हैं। चौधरपुर तक दोनों साइड निशान लगाने का काम पूरा भी हो गया है।
विज्ञापन


हाईवे चौड़ीकरण में कई स्थानों पर पेड़ कटेंगे तो कुछ स्थानाें पर अतिक्रमण भी आड़े आ रहा है। जिसे तोड़ना पड़ेगा। हाईवे की जद में आ रहे अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। एनएच-24 के फोर लेने होने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गई है।
विज्ञापन


सिक्स लेन होने के बाद एनएच-24 पर वाहनों को तेज रफ्तार मिलेगी। टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। क्याेंकि हाईवे के सिक्स लेन होने के बाद टोल बूथों में इजाफा किया जाए। एक टोल प्लाजा पर छह से दस तक टोल बूथ लगाए जाएंगे। जिससे जल्दी पर्ची मिलेगी और टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें नहीं लगेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें