फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बुक स्टालों पर मिलेंगी दवाइयां 

Sat, 31 Mar 2018 02:03 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेशन पर मिलेंगी दवाइयां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशन के बुक स्टालों पर अब जरूरी दवाइयां भी मिलेंगी। यात्रियों को अब स्टेशन के बाहर मेडिकल स्टोर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टालों पर ही दवाइयां उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

तमाम लोग प्रतिदिन हार्ट और ब्लड प्रेशर के अलावा अन्य बीमारियों की दवाइयां देते हैं। लेकिन कहीं जाने की जल्दबाजी में वह अपनी दवाइयां घर पर छोड़ आते हैं।

स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें दवाइयों की याद आती है। लेकिन दवाइयां लेने स्टेशन से बाहर जाते हैं तो गाड़ी छूटने का डर सताने लगता है। कभी कभी ज्यादा तबीयत खराब होने पर यात्रियों की जान तक चली जाती है। रेलवे ने अब निर्णय लिया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े रेलवे स्टेशनों के बुक स्टालों पर जरूरती दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए रेलवे जल्द ही ई- टेंडर निकाल कर लाइसेंस जारी करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए कुछ शर्तों भी रखी गई हैं। फार्मेसिस्ट का डिप्लोमा धारकों को ही बुक स्टालों पर दवा बिक्री अनुमति दी जाएगी। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, हरिद्वार देहरादून, हरदोई, अमरोहा, हापुड़ समेत 25 स्टेशनों पर पहले चरण में दवा स्टोर खुलवाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें