फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे के भीतर युवक- युवती का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 31 Mar 2018 02:03 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवक-युवती ने लगाई फांसी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांठ थानाक्षेत्र के सलेमपुर स्थित फजलाबाद मोहल्ले में युवक एवं युवती ने 11 घंटे के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जंगल में पेड़ पर रस्सी बनाकर खुदकुशी कर ली, जबकि युवती ने घर के अंदर छत के कुंदे में रस्सी फंसाकर खुदकुशी की। दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एक ही गांव में  युवक और युवती की मौत को लेकर चर्चाएं हैं। 

कांठ के गांव सलेमपुर के मोहल्ला फजलाबाद निवासी राहुल सैनी (22) बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर घर में सोया था। आधी रात को परिजन की आंख खुली तो राहुल चारपाई पर नहीं था। और चारपाई की अदवाइन (रस्सी) भी गायब थी। परिजनों ने रात भर तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो राहुल एक खेत में शीशम के पेड़ पर चारपाई की रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया । मौके  पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे नीचे उतारा और  शव को वह घर ले आए।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद राहुल के पिता वीर सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसका बेटा शराब के नशे में घर से निकल गया था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया।  इस घटना को बारह घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार को शाम चार बजे इसी मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती अपने ही घर में छत में लगे पंखे के कड़े में डाले गए रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय युवती के परिवार वाले खेत में  काम करने गए थे। घर में बच्चों ने युवती को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवती को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी और शव का दाह संस्कार कर दिया।  एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। युवक के परिवार वालों ने सूचित करते हुए बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है, इससे पहले वह शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें