फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्ट्रेन की जांच को चार संक्रमितों के सैंपल भेजे जाएंगे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक ही परिवार के चार सदस्यों के पॉजिटिव होने पर अब उनकी जीनोमिक सिक्वेंसिंग (नए स्ट्रेन) की जांच कराई जाएगी। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए चारों सदस्यों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। वहीं परिवार के तीन और सदस्यों का सैंपल लिया गया है। जिले में अभी तक नए स्ट्रेन का कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

शहर के एक प्रोफेसर को बुखार खांसी की शिकायत थी। कोरोना की आशंका होने पर जांच कराई तो सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पत्नी और दो बच्चों का भी सैंपल लिया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीनों पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना दोबारा पैर पसार रहा है। कई ऐसे मामले भी देश में पाए गए हैं जिसमें कोरोन का बदला स्वरूप देखने को मिला है। नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चार सैंपलों को जीनोमिक जांच के लिए लखनऊ भेजेगा। बुधवार को प्रोफेसर के परिवार के तीन और सदस्यों का सैंपल लिया गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए परिवार के चारों सदस्यों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें